+91-9650-1499-67Mon-Sun: 10:00 AM - 7.00 PM
  • Home
  • National Tourism Day 2023 Top Tourist Places In North India Full List All You Need To Know
National Tourism Day: उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की लिस्ट, घूमने के लिए आसानी से जगह करें तय

National Tourism Day: उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की लिस्ट, घूमने के लिए आसानी से जगह करें तय

Tourist Places In North India Full List: भारत पर्यटन स्थलों से समृद्ध देश हैं। यहां लगभग हर राज्य में बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं। ऐतिहासिक जगहों से लेकर सांस्कृतिकता को समाएं कई पर्यटन स्थल देश विदेश के यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां प्राकृतिकता के कई सुंदर नजारे देखने को मिल जाएंगे। अगर आप घूमने का शौक रखते हैं और भारत भ्रमण की इच्छा है तो सबसे पहले पर्यटन स्थलों से समृद्ध राज्यों व शहरों के बारे में जानकारी एकत्र कर लें। शुरुआत उत्तर भारत से करें। उत्तर भारत में कई राज्य हैं और इन राज्यों में दुनिया की सबसे प्रसिद्ध जगहें शामिल हैं। उत्तर भारत जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान राज्यों से मिलकर बना है। ये सारे राज्य अपने पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर हैं। यहां प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। 25 जनवरी को भारत राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मना रहा है। इस मौके पर जानिए उत्तर भारत के पर्यटन स्थलों के बारे में।

लेह-लद्दाख से जम्मू कश्मीर तक

जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। जम्मू कश्मीर में कई खूबसूरत जगहें घूमने के लिए हैं। यहां शानदार प्राकृतिक नजारों के साथ ही प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भी हैं। बर्फ से ढके लेह लद्दाख को घूमना बेहतर विकल्प हो सकता है। जम्मू के वैष्णो देवी से लेकर इसके अलावा गुलमर्ग और श्रीनगर समेत कश्मीर के कई स्थान घूमने लायक हैं।

  • लेह-लद्दाख
  • वैष्णो देवी
  • गुलमर्ग
  • पहलगाम
  • श्रीनगर
  • गुरेज
  • अरुवैली
  • युसमर्ग
  • लोलाब वैली

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल

हिमाचल प्रदेश गर्मियों और सर्दियों दोनों ही मौसम में घूमने के लिए बेहतर विकल्प है। हिमाचल प्रदेश में कई प्रसिद्ध जगहें हैं, जहां सर्दियों में बर्फीले पहाड़, स्नो फॉलिंग जैसे नजारे देख पाएंगे, वहीं गर्मियों में पहाड़ों पर पिघलती बर्फ के बीच कई एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं।

  • धर्मशाला
  • शिमला
  • डलहौजी
  • कुल्लू और मनाली
  • स्पीति घाटी
  • कसौली
  • बीर-बिलिंग हिल स्टेशन
  • कुफरी
  • किन्नौर

उत्तराखंड के पर्यटन स्थल

उत्तराखंड धर्म और अध्यात्म का केंद्र है। उत्तराखंड में भारत के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। यहां चारो धाम, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री स्थित हैं। योग नगरी ऋषिकेश और हरिद्वार है। इसके अलावा सबसे ज्यादा और खूबसूरत हिल स्टेशन भी उत्तराखंड में मिल जाएंगे। उत्तराखंड के कुछ पर्यटन स्थलों की लिस्ट दी जा रही है।

  • नैनीताल
  • मसूरी
  • देहरादून
  • रानीखेत
  • अल्मोड़ा
  • औली
  • धनोल्टी
  • जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
  • बिनसर
  • लैंसडाउन
  • ऋषिकेश और हरिद्वार
  • केदारनाथ
  • गंगोत्री
  • बद्रीनाथ

उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल

दुनिया के सात अजूबों से लेकर भगवान राम और श्रीकृष्ण की जन्मभूमि उत्तर प्रदेश में ही स्थित है। यहां संगम नगरी, कई ऐतिहासिक जगहें भी हैं। उत्तर प्रदेश के छोटे से बड़े शहरों तक कई धार्मिक स्थल, शक्तिपीठ और ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने को मिल सकता है।

  • आगरा
  • मथुरा-वृंदावन
  • वाराणसी
  • प्रयागराज
  • लखनऊ
  • अयोध्या

राजस्थान

पर्यटन के लिहाज से राजस्थान के कई शहर खूबसूरत हैं। यहां की संस्कृति, परंपरा, शाही अंदाज, किले-महल और स्थानीय व्यंजन आपका मन मोह लेंगे और बार बार राजस्थान की ओर रुख करने को मजबूर कर देंगे। यहां राजस्थान के कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है।

  • उदयपुर
  • जैसलमेर
  • जोधपुर
  • पुष्कर
  • जयपुर
  • माउंट आबू हिल स्टेशन
  • अजमेर

 

Source : https://www.amarujala.com